Hindi News / शहर और राज्य

दिल्ली सिविल डिफेंस के जवानों के हित में आगे आए राष्ट्रपति पदक सम्मानित राजेंद्र कपूर, विधायक श्याम शर्मा से की अहम मुलाकात

दिल्ली सिविल डिफेंस के जवानों के हित में आगे आए राष्ट्रपति पदक सम्मानित राजेंद्र कपूर, विधायक श्याम शर्मा से की अहम मुलाकात
दिल्ली सिविल डिफेंस के जवानों के हित में आगे आए राष्ट्रपति पदक सम्मानित राजेंद्र कपूर, विधायक श्याम शर्मा से की अहम मुलाकात

नई दिल्ली | हनी महाजन प्रथम एजेंडा*

दिल्ली सिविल डिफेंस के वरिष्ठ चीफ वार्डन एवं राष्ट्रपति पदक सम्मानित समाजसेवी **राजेंद्र कपूर** के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने हरी नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व महापौर **श्याम शर्मा** से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली सिविल डिफेंस से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जवानों के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर ने विधायक श्याम शर्मा को बताया कि दिल्ली सिविल डिफेंस के हजारों जवान वर्षों से निष्काम भाव से राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, सामाजिक कार्यक्रमों और जनसेवा के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वह सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिनके वे हकदार हैं।

राजेंद्र कपूर ने मांग रखते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को सिविल डिफेंस कर्मियों के लिए विशेष **वेलनेस योजना** शुरू करनी चाहिए, ताकि सेवा देने वाले जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। साथ ही उन्होंने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को सम्मानजनक पहचान और सुविधाएं देने की दिशा में ठोस कदम उठाने की भी अपील की।

विधायक श्याम शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह दिल्ली सिविल डिफेंस के जवानों की समस्याओं और मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने राजेंद्र कपूर से मुख्य बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा, जिसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली के वरिष्ठ चीफ वार्डन एवं राष्ट्रपति पदक सम्मानित राजेंद्र कपूर की यह पहल आने वाले समय में दिल्ली सिविल डिफेंस के हजारों जवानों के मनोबल को नई मजबूती दे सकती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार **ज्ञान प्रकाश** तथा दूरदर्शन स्पोर्ट्स के वरिष्ठ अधिकारी **संजीव सोनी** भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Views 18

Leave a comment

Current time: 29 Jun 2026, 03:47 AM