Hindi News / शहर और राज्य

नीट (यूजी) परीक्षा 2026: पटेल नगर में दिल्ली सरकार के कूलिंग ज़ोन बने अभिभावकों के लिए राहत का केंद्र, 1500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

नीट (यूजी) परीक्षा 2026: पटेल नगर में दिल्ली सरकार के कूलिंग ज़ोन बने अभिभावकों के लिए राहत का केंद्र, 1500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
नीट (यूजी) परीक्षा 2026: पटेल नगर में दिल्ली सरकार के कूलिंग ज़ोन बने अभिभावकों के लिए राहत का केंद्र, 1500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा-2026 के दौरान दिल्ली सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं को व्यापक सराहना मिली। पटेल नगर उप-मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निकट स्थापित कूलिंग ज़ोन परीक्षा के दौरान अभिभावकों और आगंतुकों के लिए राहत का प्रमुख केंद्र बने, जहां लगभग 1,500 से अधिक लोगों ने सुविधाओं का लाभ उठाया।

दिल्ली सरकार के निर्देशानुसार पटेल नगर उप-मंडल के अंतर्गत जी.जी.एस.एस.एस., वेस्ट पटेल नगर, राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, मोती नगर तथा सर्वोदय विद्यालय, ईस्ट पंजाबी बाग के निकट विशेष कूलिंग ज़ोन स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों पर ठंडा पेयजल, वाटर कूलर, ओआरएस, ताज़ी शिकंजी, चाय, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा शीतल वातावरण उपलब्ध कराया गया। साथ ही अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स (CDVs) की भी तैनाती की गई थी।

परीक्षा के दौरान अभिभावकों ने इन व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। जी.जी.एस.एस.एस., वेस्ट पटेल नगर में परीक्षा देने वाले एक छात्र के पिता राजेश कुमार ने कहा कि ओआरएस, ठंडे पानी और बैठने की व्यवस्था ने प्रतीक्षा के समय को बेहद आरामदायक बना दिया। वहीं मोती नगर केंद्र पर पहुंचे संजय गुप्ता ने गर्मी के बीच उपलब्ध कराई गई ठंडी शिकंजी को बेहद उपयोगी बताया। ईस्ट पंजाबी बाग केंद्र पर अपनी पुत्री के साथ आईं सुनीता शर्मा ने कहा कि कूलिंग ज़ोन में उपलब्ध सुविधाएं उत्कृष्ट थीं और स्वयंसेवकों ने हर संभव सहायता प्रदान की।

नीट अभ्यर्थी प्रिया वर्मा ने भी परीक्षा केंद्र पर किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों के समय पर मार्गदर्शन और अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से सकारात्मक एवं व्यवस्थित वातावरण बना रहा।

इस संबंध में उप-मंडल दण्डाधिकारी (पटेल नगर) डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों एवं आगंतुकों को राहत प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि पटेल नगर उप-मंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला और परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

नीट परीक्षा के दौरान स्थापित इन कूलिंग ज़ोनों को अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने दिल्ली सरकार की संवेदनशील और जनहितकारी पहल बताते हुए इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। गर्मी के मौसम में इस प्रकार की व्यवस्थाएं न केवल लोगों को राहत प्रदान करती हैं, बल्कि प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास को भी मजबूत करती हैं।

Views 17

Leave a comment

Current time: 13 Aug 2026, 05:42 AM