Hindi News / शहर और राज्य

SAROJNI NAGAR -वर्दी में दिखा इंसानियत का चेहरा, दिल्ली पुलिस ने युवती को थाने में बुलाकर कटवाया जन्मदिन का केक

तेज बारिश, बस स्टैंड और जन्मदिन... दिल्ली पुलिस के इस सरप्राइज ने युवती के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
SAROJNI NAGAR -वर्दी में दिखा इंसानियत का चेहरा, दिल्ली पुलिस ने युवती को थाने में बुलाकर कटवाया जन्मदिन का केक
SAROJNI NAGAR -वर्दी में दिखा इंसानियत का चेहरा, दिल्ली पुलिस ने युवती को थाने में बुलाकर कटवाया जन्मदिन का केक
  • तेज बारिश में बस स्टैंड पर मना रही थी जन्मदिन, दिल्ली पुलिस ने थाने में बुलाकर दिया यादगार सरप्राइज; खाकी के मानवीय चेहरे ने जीता दिल
  • सरोजिनी नगर थाना पुलिस की दरियादिली ने जीता दिल, बारिश में युवती के जन्मदिन को बनाया खास

हनी महाजन की रिपोर्ट 

नई दिल्ली। पुलिस की वर्दी को अक्सर कानून और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, लेकिन जब इसी वर्दी के पीछे इंसानियत, अपनापन और संवेदनशीलता देखने को मिलती है, तो लोगों का दिल जीत लेती है। ऐसा ही एक खूबसूरत और भावुक कर देने वाला नजारा दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में देखने को मिला, जहां दिल्ली पुलिस के जवानों ने एक युवती के जन्मदिन को यादगार बना दिया।

जानकारी के अनुसार, मयूर विहार फेज-1 की रहने वाली कुमकुम ऋष्णा तेज बारिश के बीच सरोजिनी नगर थाने के सामने स्थित बस स्टैंड पर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काट रही थीं। इसी दौरान सरोजिनी नगर थाने की पुलिस टीम की नजर उन पर पड़ी। बारिश के बीच बस स्टैंड पर अकेले जन्मदिन मनाती युवती को देखकर पुलिसकर्मियों ने उनसे बातचीत की और उन्हें सम्मानपूर्वक थाने के अंदर बुलाया।

Inline image

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में ही उनके जन्मदिन का केक कटवाया और उन्हें शुभकामनाएं देकर इस पल को खास बना दिया। अचानक मिले इस अपनत्व और सरप्राइज से युवती के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। जिस जन्मदिन को वह बारिश के बीच बस स्टैंड पर मना रही थीं, वही जन्मदिन दिल्ली पुलिस के जवानों की आत्मीयता के चलते एक यादगार अनुभव बन गया।

Inline image

इस सराहनीय पहल में *हेड कांस्टेबल दयाराम, महिला कांस्टेबल गुडिया मोतला और महिला हेड कांस्टेबल कविता* की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। सरोजिनी नगर थाना पुलिस की इस टीम ने यह संदेश दिया कि पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों के साथ संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार करना भी है।

Inline image

दिल्ली पुलिस की इस छोटी-सी पहल ने एक बड़ा संदेश दिया है कि वर्दी में भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है। खाकी का यह अपनापन और इंसानियत भरा अंदाज निश्चित रूप से सराहना के योग्य है। ऐसे प्रयास पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, सम्मान और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। सलाम है दिल्ली पुलिस की उस टीम को, जिसने बारिश के बीच एक युवती के जन्मदिन में खुशियों के रंग भर दिए और साबित किया कि इंसानियत की कोई वर्दी नहीं होती, लेकिन खाकी में भी इंसानियत की सबसे खूबसूरत तस्वीर दिखाई दे सकती है।

Inline image



Views 201

Leave a comment

Current time: 5 Nov 2026, 09:26 AM
Biraj

That's incredible delhi police! U treat well peoples...

rahul

bahut acha kaam kia ese kehte h delhi police dil ki police

Aishwarya

Hats of team

RAJU

Good job gudiya

Simran

Great hmari mahila constable great

Keshav gupta

Kya bt ha SAROJNI NAGAR thans great

Kunal

Best great excellent work