Hindi News / शहर और राज्य

लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान दिल्ली

लव कुश का रावण देगा दिल्ली वालों को तीन संदेश अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण को खत्म कीजिए
लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान दिल्ली
लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान दिल्ली

लाल किला ग्राउंड में आयोजित विश्व विख्यात लव कुश रामलीला के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया लीला ग्राउंड में रावण, 110 फीट,  कुम्भकर्ण 100 फीट और मेघनाथ 90 फीट ऊंचाई के लगाए गए है। श्री राम का, तीर लगने के बाद रावण की नाभि से अमृत निकलेगा , उसकी दोनों मटकती आंखों से आग बरसेगी, गले में पड़ी 11 चमकती मालाओं का रंग बदलेगा। अर्जुन कुमार ने आगे बताया पहली बार रावण जलने से पूर्व दिल्ली वालो को तीन संदेश, इनमें पहला संदेश अपने अंदर के अहंकार को खत्म करने का होगा, रावण के पुतले से आवाज निकलेगी हर साल यहां मैं तो जल जाता हूं, मुझे मेरे अहंकार ने मारा, सो आप भी अपने अंदर छुपे रावण को मार डाले, रावण का दूसरा संदेश दिल्ली के ट्रैफिक को कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने से जुड़ा और तीसरा संदेश प्रदूषण को खत्म करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने को लेकर था, रावण ने कहा दिल्ली का प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, दूषित हवा जहां हम सब से स्वास्थ्य को खराब कर रही है वहीं हमारी भावी पीढ़ी के लिए भी खतरे की घंटी है, इस लिए आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाए और दिल्ली से प्रदूषण का खात्मा करे।

Views 14

Leave a comment

Current time: 5 Nov 2026, 09:26 AM