Hindi News / शहर और राज्य

श्री केशव रामलीला कमेटी के भूमि पूजन में जुटा नेताओं और राम भक्तों का सैलाब

मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल की अगुवाई में श्री केशव रामलीला का भूमि पूजन, तैयारियों का हुआ आगाज
श्री केशव रामलीला कमेटी के भूमि पूजन में जुटा नेताओं और राम भक्तों का सैलाब
श्री केशव रामलीला कमेटी के भूमि पूजन में जुटा नेताओं और राम भक्तों का सैलाब

नई दिल्ली, 25 सितम्बर 2026: श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा नेताजी सुभाष पैलेस, पीतमपुरा में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, राम भक्तों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Inline image

कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में  तिमारपुर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, वजीरपुर विधायक पूनम भारद्वाज, निगम पार्षद एवं एमसीडी स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विकेश सेठी, निगम पार्षद सुशील जोंटी एवं अमित नागपाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार कुलदीप सिंह, पैकर्स एंड मूवर्स के संस्थापक रमेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान रामलीला के कलाकारों ने आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी। भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा पर आधारित इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

Inline image

सिंगल विंडो सिस्टम से रामलीला आयोजकों को मिली सुविधा: अशोक गोयल

कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और राम भक्तों का आभार व्यक्त किया।

अशोक गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार का भी आभार जताते हुए कहा कि रामलीला आयोजको के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमति और एनओसी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इससे रामलीला समितियों को विभिन्न विभागों से अनुमति लेने में काफी सुविधा मिल रही है।

Inline image

अशोक गोयल ने कहा कि श्री केशव रामलीला कमेटी का प्रयास हमेशा से रहा है कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ रामलीला मंचन में दर्शकों को हर वर्ष कुछ नया देखने को मिले। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कमेटी द्वारा भव्य एवं आकर्षक रामलीला मंचन की तैयारियां की जा रही हैं।

Inline image

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों, सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का संदेश समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कमेटी का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष का आयोजन भी भव्यता के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने वाला हो।

हर वर्ष कुछ नया प्रस्तुत करती है श्री केशव रामलीला कमेटी: सूर्य प्रकाश खत्री

तिमारपुर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि उनका श्री केशव रामलीला कमेटी के कार्यक्रम में हर वर्ष आना होता है और यह कमेटी अपनी विशिष्ट प्रस्तुतियों एवं नए प्रयोगों के लिए जानी जाती है।

उन्होंने कहा, “इस बार एक नई बात यह है कि कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल जी मॉडल टाउन के पहले विधायक बने हैं और अब डीडीसी कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। यह भगवान श्रीराम की उन पर विशेष कृपा है।”

खत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में श्री केशव रामलीला कमेटी ने अपने नए प्रयोगों के कारण एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी रामलीला के मंचन में दर्शकों को कुछ नया और आकर्षक देखने को मिलेगा।

एक ही दिन में संपूर्ण रामलीला का मंचन इसकी विशेष पहचान: पूनम भारद्वाज

वजीरपुर विधायक पूनम भारद्वाज ने कहा कि श्री केशव रामलीला कमेटी की रामलीला अपनी अनूठी प्रस्तुति के लिए जानी जाती है।उन्होंने कहा, “यहां एक ही दिन में संपूर्ण और भव्य रामलीला का मंचन किया जाता है। यह परंपरा न केवल दिल्ली, बल्कि देशभर में अपने आप में विशेष है। कमेटी हर वर्ष दर्शकों के लिए कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।”

Views 6

Leave a comment

Current time: 27 Sep 2026, 07:35 AM