जनकपुरी विधानसभा के कर्मठ भाजपा सेवक राज कुमार का जन्मदिवस शिक्षा मंत्री आशीष सूद की गरिमामयी उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न
- जनकपुरी विधानसभा के कर्मठ भाजपा सेवक राज कुमार का जन्मदिवस शिक्षा मंत्री आशीष सूद की गरिमामयी उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न
- शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना; भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली | हनी महाजन प्रथम एजेंडा
जनकपुरी विधानसभा के लोकप्रिय एवं सक्रिय भाजपा सेवक राज कुमार का जन्मदिवस दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत भव्य, आत्मीय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राज कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राज कुमार को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक सरोकार, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अपनापन और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।
अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि राज कुमार वर्षों से जनसंपर्क, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता समाज और संगठन दोनों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज कुमार भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राज कुमार ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। समारोह के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने राज कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम संगठनात्मक एकजुटता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
Leave a comment