Hindi News / शहर और राज्य

शहीद पवन साहनी की 36वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या, सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीद पवन साहनी की 36वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या, सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शहीद पवन साहनी की 36वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या, सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 25 सितंबर। आरक्षण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पवन साहनी की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरि नगर स्थित सिग्नेचर होटल में श्रद्धांजलि एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शहीद पवन साहनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन शहीद पवन साहनी मेमोरियल सोसाइटी एवं साहनी टाइम्स परिवार के अध्यक्ष प्रवेश साहनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और शहीद पवन साहनी के संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, दिल्ली छावनी के पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद अनिल मित्तर, खुखुराइन वर्ल्ड ब्रदरहुड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं टी.आर. मोटर के एमडी राजीव साहनी, दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.एन. वत्स, पूर्व विधायक राजकुमारी ढिल्लों, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सेतिया, दिल्ली नगर निगम लाइसेंस डिप्टी चेयरमैन राजेश कुमार लाडी, वेस्ट जोन की पूर्व चेयरमैन निर्मला कुमारी, वेस्ट जोन की डिप्टी चेयरमैन डिंपल दीपक आहूजा, निगम पार्षद सुनील चड्ढा, पार्षद अशोक माणू और दिल्ली महिला आयोग की सदस्य रेनू भल्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध सूफी गायक विनोद साईं ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण श्रद्धा और भावुकता से भर गया। उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लेते हुए शहीद पवन साहनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद पवन साहनी के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान को समाज सम्मान और कृतज्ञता के साथ सदैव स्मरण करता रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

सभी उपस्थित नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने साहनी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शहीद पवन साहनी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


Views 84

Leave a comment

Current time: 28 Sep 2026, 08:50 PM