Hindi News /

एसडीएम डॉ. नितिन शाक्य की पहल रंग लाई: पटेल नगर में जनगणना 2027 के लिए भव्य जागरूकता अभियान

एसडीएम डॉ. नितिन शाक्य की पहल रंग लाई: पटेल नगर में जनगणना 2027 के लिए भव्य जागरूकता अभियान
एसडीएम डॉ. नितिन शाक्य की पहल रंग लाई: पटेल नगर में जनगणना 2027 के लिए भव्य जागरूकता अभियान
  • ढोल-नगाड़ों और नुक्कड़ नाटक से गूंजा पटेल नगर, जनगणना का संदेश पहुंचा घर-घर
  • जनभागीदारी से ही बनेगा मजबूत भारत: पटेल नगर में जनगणना 2027 अभियान को मिली रफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से 1 मई 2026 को पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर जनगणना 2027 को लेकर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों, नुक्कड़ नाटक और कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से आम जनता को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।


Inline image


इस कार्यक्रम में जिला मजिस्ट्रेट रंजना देसवाल, क्षेत्र के विधायक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला मजिस्ट्रेट रंजना देसवाल ने एसडीएम पटेल नगर डॉ. नितिन शाक्य की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लोगों को सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।


Inline image




कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम पटेल नगर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि जनगणना 2027 देश के विकास की नींव है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से Self-Enumeration की प्रक्रिया को सरल बताते हुए लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।


Inline image




डॉ. नितिन शाक्य की इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है, क्योंकि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं की सही जानकारी पहुंच रही है।


Inline image


मीडिया से भी अपील की गई कि इस तरह के जनहित के कार्यक्रमों को प्रमुखता से कवर कर जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दें।

Inline image



Views 39

Leave a comment

Current time: 11 May 2026, 11:36 PM
Sunil

Great

Kunal

Best