बालनी चेक पोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.57 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कटरा की टीम ने बालनी चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। आरोपियों की पहचान विजय सिंह पुत्र ईश्वर लाल, निवासी सत्यालता, चेनानी, जिला उधमपुर तथा संजय दत्त पुत्र रोमेश कुमार, निवासी सूल, पंथल, कटरा, जिला रियासी के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान विजय सिंह के कब्जे से 4.06 ग्राम और संजय दत्त के कब्जे से 4.51 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस प्रकार पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 8.57 ग्राम हेरोइन जब्त की।
इस मामले में पुलिस थाना कटरा में FIR नंबर 337/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21/22/29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।
रियासी पुलिस ने दोहराया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को दें और नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
Leave a comment