Hindi News / शहर और राज्य

फेडरेशन कप 2026 में चमकी DPS उधमपुर की नन्हीं सितारा राधांशी, डांस प्रतियोगिता में देशभर में हासिल किया पहला स्थान

फेडरेशन कप 2026 में चमकी DPS उधमपुर की नन्हीं सितारा राधांशी, डांस प्रतियोगिता में देशभर में हासिल किया पहला स्थान
फेडरेशन कप 2026 में चमकी DPS उधमपुर की नन्हीं सितारा राधांशी, डांस प्रतियोगिता में देशभर में हासिल किया पहला स्थान

उधमपुर हनी महाजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) उधमपुर की नन्हीं छात्रा राधांशी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। महज छोटी सी उम्र में राधांशी ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा स्कूल परिवार गर्व महसूस कर रहा है। राधांशी ने प्रतिष्ठित फेडरेशन कप 2026 में आयोजित ऑल इंडिया लेवल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-6 डांस कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Inline image

यह प्रतियोगिता Dance Sports Council of India द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन 10 मई 2026 को पंजाब के जालंधर स्थित DAV University, भोजपुर रोड में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने Singing, Painting, Modeling और Dance जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने अपनी प्रतिभा दिखाई, लेकिन राधांशी ने अपनी ऊर्जा, आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता के दौरान राधांशी की प्रस्तुति को निर्णायकों ने बेहद सराहा। उनकी अभिव्यक्ति, तालमेल और मंच पर आत्मविश्वास ने उन्हें प्रतियोगिता में सबसे अलग पहचान दिलाई। परिणाम घोषित होते ही DPS उधमपुर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

Inline image

स्कूल प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। स्कूल के माननीय चेयरमैन डॉ. जे. सी. गुप्ता ने कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। राधांशी ने इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे स्कूल का मान बढ़ाया है।”

स्कूल के एमडी श्री विवेक गुप्ता एवं डायरेक्टर एकेडमिक्स सुश्री सुचेता गुप्ता ने भी छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि राधांशी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि DPS उधमपुर हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकें।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. कुणाल आनंद ने कहा कि, “राधांशी की उपलब्धि पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव मंच उपलब्ध कराता रहेगा।”

राधांशी की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने नन्हीं प्रतिभा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। DPS उधमपुर ने राधांशी, उनके माता-पिता एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Views 13

Leave a comment

Current time: 15 May 2026, 10:29 PM
CHARANJIT

ldkia hmesha top krti ha

BALWINDER SINGH

bacche mn ke sacche

KB SHARMA

bhut achi baat papa ka naam roshan kro

BRIJESH

छा गए

PARKASH

Proud hats off

KUNAL

kya baat ha chhota packet bda dhamaka

ABHISHEK

Great

Priyanka

Congo

Honey

Congratulations beta