सूरजकुंड दिवाली मेले में डॉ. सीपी यादव के कौशल का चला जादू
अपनी अद्भुत कला, शानदार प्रस्तुति और माइंड रीडिंग, लड़की के जिस्म से 18 सरिया आर पार कर देना, पलक झपकते ही एक अधिकारी को सभी पदों से त्यागपत्र देना सहित 15 किलो बजनी लोहे की जंजीर और पुलिस की हथकड़ी से जकड़ देने के बाद पलक झपकते ही मुक्त हो जाने जैसे जादुई करतबो से जादूगर ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
फरीदाबाद। सूरजकुंड में आयोजित तीसरे दिवाली मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जादूगर डॉ. सीपी यादव की जादुई प्रस्तुति दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। बड़ी चौपाल पर आयोजित उनके शो में ऐसा रोमांच देखने को मिला कि बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी उनकी कला के कायल नजर आए। अपनी अद्भुत प्रतिभा, शानदार मंच संचालन और हैरतअंगेज करतबों से डॉ. यादव ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
डॉ. सीपी यादव ने मेंटलिज्म, माइंड रीडिंग और भ्रम पैदा करने वाले अनोखे करतबों के माध्यम से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी प्रस्तुति में कला, एकाग्रता, आत्मविश्वास और मनोरंजन का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। हर करतब के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती गई और तालियों की गूंज ने उनके हुनर की सराहना की। उनकी खासियत रही कि उन्होंने अपने जादुई प्रदर्शन से दर्शकों को केवल मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें सोचने और हैरान होने पर भी मजबूर कर दिया।
डॉ. सीपी यादव की प्रस्तुति ने साबित किया कि जादू केवल हाथों की सफाई नहीं, बल्कि अभ्यास, कौशल, कल्पनाशीलता और दर्शकों से जुड़ने की कला भी है। उनके प्रभावशाली अंदाज और दर्शकों के साथ शानदार तालमेल ने शो को यादगार बना दिया। यही वजह रही कि उनका जादुई प्रदर्शन मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।
हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस चार दिवसीय मेले में हस्तशिल्प, दिवाली की सजावट के सामान और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक प्रस्तुतियों के बीच डॉ. सीपी यादव का जादुई शो मेले की रौनक को और बढ़ा रहा है। उनकी कला ने दर्शकों को रोमांच, उत्साह और यादगार अनुभवों से भर दिया।
Leave a comment