Hindi News /

बाबा खाटू श्याम के भजनों से भक्तिमय हुई दिल्ली, CELEB-O-CASTING के ‘आनंद उत्सव’ में उमड़ीं नामचीन हस्तियां

नेहा धामी के नेतृत्व में सजे भव्य कार्यक्रम में हेमंत ठाकुर, साक्षी चोपड़ा और संगीता राठौर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं
बाबा खाटू श्याम के भजनों से भक्तिमय हुई दिल्ली, CELEB-O-CASTING के ‘आनंद उत्सव’ में उमड़ीं नामचीन हस्तियां
बाबा खाटू श्याम के भजनों से भक्तिमय हुई दिल्ली, CELEB-O-CASTING के ‘आनंद उत्सव’ में उमड़ीं नामचीन हस्तियां
  • बाबा खाटू श्याम के भजनों से भक्तिमय हुई दिल्ली, CELEB-O-CASTING के ‘आनंद उत्सव’ में उमड़ीं नामचीन हस्तियां
  • नेहा धामी के नेतृत्व में सजे भव्य कार्यक्रम में हेमंत ठाकुर, साक्षी चोपड़ा और संगीता राठौर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं

प्रथम एजेंडा हनी महाजन 

Inline image

नई दिल्ली-राजधानी दिल्ली में 24 अक्टूबर को CELEB-O-CASTING संस्था की डायरेक्टर नेहा धामी के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम जी को समर्पित भव्य ‘आनंद उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति, संगीत और उत्साह से सजे इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

Inline image

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। बाबा खाटू श्याम के जयकारों और भक्ति संगीत के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और आयोजन को यादगार बना दिया।

Inline image

आनंद उत्सव में हेमंत ठाकुर, साक्षी चोपड़ा और संगीता राठौर की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। तीनों कलाकारों ने अपने भजनों और संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। 

Inline image


Inline image

उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्याम बाबा के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजन में शामिल अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव बढ़ाने वाला बताया।

Inline image

कार्यक्रम की आयोजक एवं CELEB-O-CASTING की डायरेक्टर नेहा धामी के प्रयासों की भी उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने जमकर सराहना की। आयोजन के दौरान उनका जन्मदिन भी विशेष आकर्षण रहा। अतिथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। कार्यक्रम में नेहा धामी को मिली शुभकामनाओं ने आयोजन की खुशियों को और बढ़ा दिया। धार्मिक आस्था के साथ जन्मदिन का यह अवसर समारोह में मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया।

Inline image


Inline image


Inline image


Inline image

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। इनमें ओमश्री रियलटेक ग्रुप, GEM MINS और एहसास ट्रस्ट सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं का योगदान रहा। डी के एस डी कपूर लाडली नूर फाउंडेशन सुल्ताना परवीन , सीनियर चीफ वार्डन राजेंद्र कपूर , दिल्ली पुलिस राम मनोहर समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। बाबा खाटू श्याम जी के प्रति श्रद्धा, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों, गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी और नेहा धामी के जन्मदिन के उल्लास ने ‘आनंद उत्सव’ को विशेष बना दिया। यह आयोजन राजधानी में भक्ति और सांस्कृतिक गतिविधियों के संगम के रूप में चर्चा का विषय रहा।

Inline image



Views 23

Leave a comment

Current time: 5 Nov 2026, 09:26 AM
Anonymous

Bahut hi Bhavya program h jai shree shyam hare ka Sahara baba shyam humara

RAJU

Nice media PR for Mr Mahajan Media hi media thi pls send your numb sir hume b coverage krwani ha

Aishwarya

Baba baba haara hu baba tujhpe bharosa ha jeetunga is din tujhpe bharosa ha

Arnav

Haare ka sahara khatu baba hmara

Simran

Jai baba ki well nice event sb kuch perfect media coverage great mene toh media mic ke sath photo b li feeling Celebrity wali aa rahi thi

Keshav gupta

Great event Bhai media bhut thi yaha nice arrangements