24 अक्टूबर की शाम भक्ति से गूंजेगी दिल्ली, सेलिबोकास्टिंग लेकर आ रहा है खाटूश्याम बाबा का भव्य ‘आनंद उत्सव’
- 24 अक्टूबर की शाम भक्ति से गूंजेगी दिल्ली, सेलिबोकास्टिंग लेकर आ रहा है खाटूश्याम बाबा का भव्य ‘आनंद उत्सव’
- हेमंत ठाकुर, साक्षी चोपड़ा और संगीता राठौर की भजन प्रस्तुतियों से सजेगी शाम
- ‘बाबा श्याम का आशीर्वाद सबसे बड़ा सौभाग्य’—नेहा धामी
नई दिल्ली - हनी महाजन प्रथम एजेंडा
नई दिल्ली। खाटूश्याम बाबा के भक्तों के लिए 24 अक्टूबर की शाम खास होने जा रही है। प्रसिद्ध ब्रांडिंग एवं इवेंट कंपनी सेलिबोकास्टिंग की ओर से खाटूश्याम बाबा को समर्पित भव्य ‘आनंद उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
*प्रसिद्ध भक्ति गायकों से सजेगी शाम*
आनंद उत्सव में प्रसिद्ध भक्ति गायक हेमंत ठाकुर, साक्षी चोपड़ा और संगीता राठौर अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति गीतों और भजनों के साथ कार्यक्रम में बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है। आयोजकों की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को एक ऐसा अनुभव मिले, जिसमें वे संगीत के साथ बाबा श्याम की भक्ति में पूरी तरह डूब सकें।
*भजन क्लब की अवधारणा से जुड़ा होगा आयोजन*
सेलिबोकास्टिंग की डायरेक्टर नेहा धामी इस आनंद उत्सव को विशेष रूप से ‘भजन क्लब’ की अवधारणा से जोड़कर आगे बढ़ा रही हैं। उनका प्रयास है कि भक्ति संगीत को पारंपरिक आयोजनों के साथ-साथ नए और आकर्षक अंदाज में भी प्रस्तुत किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी सहित हर उम्र के लोग भक्ति से जुड़ सकें। इसी सोच के साथ आनंद उत्सव को एक विशेष स्वरूप दिया जा रहा है।
*नेहा धामी ने श्याम भक्तों को दिया खुला निमंत्रण**
आयोजन को लेकर सेलिबोकास्टिंग की डायरेक्टर नेहा धामी ने दिल्ली और देशभर के श्याम भक्तों को विशेष निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति में शामिल होना अपने आप में सौभाग्य की बात है और 24 अक्टूबर का आनंद उत्सव इसी भावना को समर्पित है। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर भक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।
*बाबा श्याम की भक्ति को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य’*
नेहा धामी के अनुसार, बाबा श्याम के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। उनका प्रयास है कि भक्ति और संगीत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सकारात्मकता और आध्यात्मिकता से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आनंद उत्सव को केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि भक्तों के मिलन और बाबा श्याम के गुणगान के अवसर के रूप में तैयार किया जा रहा है।
*ब्रांडिंग और इवेंट जगत में नेहा धामी की पहचान*
सेलिबोकास्टिंग की डायरेक्टर नेहा धामी ब्रांडिंग और इवेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बड़े आयोजनों को भव्य स्वरूप देने के साथ वह प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को मंच देने के लिए भी जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में ‘प्रेरणा अवॉर्ड’ जैसे आयोजन भी किए जा चुके हैं।
*कई बड़ी हस्तियां रहेंगी मौजूद*
आयोजकों के अनुसार, आनंद उत्सव में भक्ति संगीत के कलाकारों के साथ मनोरंजन, सामाजिक, आध्यात्मिक और इवेंट जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। इन हस्तियों की मौजूदगी कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएगी।
*24 अक्टूबर की शाम बनेगी यादगार*
सेलिबोकास्टिंग का यह आयोजन बाबा श्याम के भक्तों के लिए खास अनुभव बनने की तैयारी में है। एक ओर जहां हेमंत ठाकुर, साक्षी चोपड़ा और संगीता राठौर की भक्ति प्रस्तुतियां माहौल को भक्तिमय बनाएंगी, वहीं दूसरी ओर ‘भजन क्लब’ की अवधारणा आयोजन को एक अलग पहचान देगी। 24 अक्टूबर की शाम बाबा श्याम की भक्ति, भजनों और जयकारों के नाम होगी।
Pratham agenda newspaper bhut achi team ha sabse bdiya news sir apko media partner bnana ha advertising charge bta dijiye apko news coverage bhut achi hoti ha
Jai baba ki
Best hindu bhai jaag jao bhajan kro
Bhai hum apke pratham agenda ne live dekh lenge kyuki hum punjab ha aa nhi skte
Best me b aaunga