दिल्ली प्रदेश महाजन सभा ने धूमधाम से मनाया 'शेर-ए-डुग्गर' लाला हंसराज जी महाजन का 160वां जन्मदिवस समारोह
प्रथम एजेंडा - हनी महाजन
नई दिल्ली:दिल्ली प्रदेश महाजन सभा एवं यूथ महाजन सभा के संयुक्त तत्वावधान में महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं 'शेर-ए-डुग्गर' लाला हंसराज जी महाजन का 160वां जन्मदिवस समारोह राजधानी में अभूतपूर्व उत्साह, भव्यता और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। इस गरिमामयी और ऐतिहासिक अवसर पर महाजन बिरादरी का गौरव बढ़ाने वाले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हर्ष महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका समाज के पदाधिकारियों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जन प्रतिनिधियों—श्रीमती कमलजीत शेरावत (सांसद), श्री जितेंदर महाजन (विधायक, रोहतास नगर) एवं श्री श्याम शर्मा (विधायक, हरि नगर विधानसभा) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई और समाज में लाला जी के अतुलनीय योगदान को याद किया।समारोह की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश माध्यमिक के अध्यक्ष संदीप महाजन ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा लाला हंसराज जी महाजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए सत्य, समरसता, बालिका शिक्षा और कुरीति-उन्मूलन के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में संदीप महाजन ने कहा कि "लाला हंसराज जी महाजन केवल एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति और जन-जागरण की एक मिसाल हैं। उन्होंने तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर शिक्षा और समानता का जो अलख जगाया, वह आज भी हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक की भांति है।
दिल्ली प्रदेश महाजन सभा उनके द्वारा स्थापित उच्च मानवीय मूल्यों, सामाजिक एकजुटता और बिरादरी के उत्थान के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।"
इस विशाल और ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में दिल्ली प्रदेश महाजन सभा के संदीप महाजन (प्रधान), विजय महाजन (महासचिव), संजीव गुप्ता (कोषाध्यक्ष) एवं संजय गुप्ता (सचिव); दिल्ली प्रदेश यूथ महाजन सभा के विनय महाजन (प्रधान), आशू महाजन (महासचिव), सुमित महाजन (कोषाध्यक्ष), जितेन्द्र महाजन (उपाध्यक्ष) एवं सुदेश महाजन (सरपरस्त); तथा महिला विंग की दीपा महाजन (प्रधान), करूणा महाजन (महासचिव), शालिनी गुप्ता (उप-प्रधान) एवं पूनम महाजन (उप-प्रधान) ने मुख्य भूमिका निभाई। इनके साथ ही तिलक नगर महाजन सभा के सुरेश महाजन (प्रधान), मनीष महाजन (महासचिव) व अजय महाजन (कोषाध्यक्ष); द्वारका महाजन सभा के अनूप महाजन (प्रधान), विकास महाजन (महासचिव) व राजकुमार महाजन (कोषाध्यक्ष); तथा रोहिणी महाजन सभा के मनीष महाजन (प्रधान), मोती सागर महाजन (महासचिव) व संजय महाजन (कोषाध्यक्ष) सहित पूरी दिल्ली से आए सैकड़ों समाजबंधुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का भव्य समापन समाज की प्रगति, युवाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प तथा एक स्नेह-मिलन एवं प्रीतिभोज के साथ हुआ।
Leave a comment